{"_id":"620941bbfb926854282d90f8","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6804575161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से कार पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त कार को ले जाती क्रेन। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
तालग्राम (कन्नौज)। बाराबंकी से अजमेर शरीफ जा रही कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच अकीदतमंद घायल हो गए। गश्ती दल ने घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन
बाराबंकी थाना जहांगीराबाद गांव दरहरा निवासी चालक मोहम्मद जाकिर (25) होंडा सिटी कार से अजमेर शरीफ जा रहे थे। मोहम्मद सलमान (27), मोहम्मद अली (26), मोहम्मद असलम (30) और कोतवाली बाराबंकी गांव पीर बरामद निवासी असद (28) साथ थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना तालग्राम के मुंडाला गांव पास पहुंचते ही सुबह चार बजे के करीब कार का अगला टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। चालक सीट बेल्ट लगाए था। हादसे में पांचों लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती और सहकार ग्लोबल की टीम मौके पर पहुंची। घायलों का मौके पर उपचार के बाद दूसरी कार से भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।