{"_id":"61ad0fc75e75f3591804e4be","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp66792772","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक हेल्पर घायल
विज्ञापन
तालग्राम। एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही पिकअप चालक को झपकी आने से पलट गई। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी और (एनसीसी) नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी के गश्ती दल ने अस्पताल भेजा।
सुल्तानपुर थाना चांदा छतौनी कला निवासी दिनेश मिश्रा (35) दिल्ली से वाहनों में लगने वाले शीशे लादकर लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास रविवार सुबह चालक को अचानक झपकी आ जाने के कारण पिकअप डिवाइडर के पास बनी पुलिया से टकराती हुई पलट गई। हादसे में चालक और नई दिल्ली थाना नागलोई निवासी हेल्पर अमित कुमार झा (26) घायल हो गए।
सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी गश्ती दल ने घायलों को सीएचसी भेजा। पिकअप को क्रेन की मदद से टोला प्लाजा निकवा पर खड़ा करा दिया गया। (संवाद)