फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Court timings for May-June are 10 am to 5 pm.

Kannauj News: मई-जून के लिए न्यायालय का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे

Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Court timings for May-June are 10 am to 5 pm.
कन्नौज। जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने मई और जून के लिए जनपद न्यायालयों की समय-अवधि निर्धारित की है।अब कन्नौज के सभी न्यायालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, प्रत्येक वर्ष मई और जून में बार एसोसिएशन की सहमति से न्यायालयों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे या सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया जा सकता है। कन्नौज बार एसोसिएशन ने 28 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया था। छिबरामऊ और तिर्वा बार एसोसिएशन से इस संबंध में कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ। उच्च न्यायालय के पत्र का पालन करते हुए, कन्नौज मुख्यालय, छिबरामऊ और तिर्वा के ग्राम न्यायालयों में मई और जून 2026 के लिए नियमित समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तय किया गया है। यह व्यवस्था आगामी दो महीनों तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed