{"_id":"acc25abb518b608b66318e856e7237b6","slug":"court-charged-with-four-murders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर चार पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर चार पर हत्या का केस दर्ज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बछज्जापुर गांव में चार महीने
विज्ञापन
पहले तालाब में डूबकर एक युवक की हुई मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर
चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बछज्जापुर गांव निवासी अंसार अली पुत्र आसीन शाह ने गांव के ही नन्हें उर्फ तैनूर पुत्र अमीन शाह, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदुआहार गांव निवासी हैदर अली पुत्र हजरत अली, बछज्जापुर गांव के सिलाल पुत्र रहमान व रहमान पुत्र सुलेमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में हवाला दिया कि गत 14 जुलाई की दोपहर तीन बजे तैनूर व हैदर उसके भतीजे महताब (19) के घर पर आए। गांव के निकट बने तालाब से मछली मारने की बात कहकर महताब को जबरन ले गए। इस दौरान महताब की मां एवं चाची ने महताब को रोकने का भी प्रयास किया, पर वह नहीं माना।
करीब दो घंटे बाद सूचना आई कि महताब की तालाब में डूबकर मौत हो गई है। बाद में महताब के शव को कब्र में दफना दिया गया। गत 17 जुलाई को मृतक के चाचा अंसार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि महताब की हत्या की गई है।
इस शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीएम तिर्वा व कोतवाली पुलिस ने 20 जुलाई को कब्र खुदवाकर महताब का शव निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने पर उसने सीजेएम कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद इन चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।