फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Corruption-plagued party leader in the House roared

भ्रष्टाचार से त्रस्त सपा नेता सदन में गरजे

Sat, 19 Mar 2016 11:40 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sat, 19 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corruption-plagued party leader in the House roared
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
जिले के अफसरों व कर्मचारियों की भ्रष्ट कार्यप्रणाली से आम जनता ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के नेता भी त्रस्त हैं। शनिवार को जिला पंचायत के सदन में जनप्रतिनिधियों ने जनता से जुड़ीं समस्याओं के समाधान के बदले सुविधाशुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए अफसरों को खरीखोटी सुनाई। छिबरामऊ सपा विधायक के भाई एवं जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह यादव ने सदन को बताया कि उनके पैतृक गांव निजामपुर में ग्रामीणों से सुविधाशुल्क लेने के बाद ही सरकारी ट्यूबवेल की फुंकी मोटर बदली जाती है।
विज्ञापन


मुफ्त में सुधार होने के नलकूप खंड के अफसरों के दावे झूठे हैं। तालग्राम नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश यादव ने कहा कि मुसाफिरपुर गांव में दो साल से मोटर फुंकी पड़ी है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सपा नेता पिंटू यादव ने कहा कि मलिकपुर व तमियामऊ में नलकूप खराब हैं, जिनकी ईंटें तक लोग उखाड़ ले गए पर अधिकारी कुछ नहीं कर रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तालग्राम डार्क जोन है फिर भी अधिकारी लाखों रुपये सुविधाशुल्क लेकर निजी नलकूप की बोरिंग व बिजली कनेक्शन करा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुरजीत यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग सारे रजबहे-माइनरों में जलापूर्ति के फर्जी आंकड़े पेश कर रहा है। उमर्दा भुड़हा माइनर में चार-पांच साल से पानी नहीं पहुंचा, लेकिन सफाई के नाम पर मोटी रकम खर्च की गई। यही हाल आधा दर्जन अन्य माइनरों का है जो सूखी पड़ी हैं लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी कागजों में ही पानी पहुंचाकर गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष यादव ने कहा कि सुखी पुल के पास कुलावे बंद पडे़ हैं। जिला पंचायत सदस्य हनीफ खां ने कहा तिर्वा रजबहा भी सूखा पड़ा है। किसान पस्त हैं लेकिन सिंचाई विभाग मस्त है। चेयरमैन दिनेश सिंह यादव ने कहा कि जरामऊ, अलमा, पुंखराया में सेक्रेटरी लाभार्थियों से आवास के बदले खुलेआम 20 हजार रुपये तक वसूल रहा है। जिन्होंने सुविधाशुल्क नहीं दिया उनका नाम पात्र होने के बावजूद सूची में नहीं शामिल किया गया। सपा नेता पिंटू यादव ने कहा कि तालग्राम के एडीओ खुलेआम सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर धनउगाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed