फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Corruption in the SP-BSP same-Laxmikant

करप्शन में सपा-बसपा एक जैसी-लक्ष्मीकांत

Thu, 06 Aug 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Thu, 06 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corruption in the SP-BSP same-Laxmikant
भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सपा और बसपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक जैसा बताया। यादव सिंह का प्रकरण उठाते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने वर्ष 2002 से 2014 तक के क्रियाकलापों की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इन 12 सालों के दौरान प्रदेश में सपा व बसपा का ही शासन रहा है। कन्नौज में हुए बवाल के मामले में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। साथ ही फर्जी मुकदमे दर्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का काफिला बुधवार की देर शाम शहर के आशा होटल में पहुंचा। यहां मीडिया से रुबरु हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि कन्नौज शहर में सत्ता के इशारे पर भाजपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे दायर किए गए। उनकी गिरफ्तारियां की गई। इन सभी का समय पर जवाब दिया जाएगा। भाजपा सत्ता में आई तो सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। नोएडा आथारिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह व लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव पर सवाल उठाते उन्होंने कहा कि यादव सिंह के खिलाफ सबसे पहले भाजपा ने ही भृष्टाचार का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन


नोएडा में सबसे बड़ा प्रदर्शन किया था। भाजपा की पहल पर ही हाईकोर्ट ने पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसी तरह से लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव ने पिछले दो साल के दौरान हुई चार बड़ी भर्तियों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की है। पुलिस भर्ती में तो हाईकोर्ट ने यह पाया कि व्याहटनर लगी कापियों का मूल्यांकन किया गया था। अनिल यादव की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति अवैध तरीके से की गई है। वह इस पद के योग्य ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरसहायगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एटा से लखनऊ जा रहे भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष का निरीक्षण भवन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि संगठन को मजबूत बनाएं। साथ ही पंचायती चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लें। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र देव ने कई कार्यकर्ताओं का परिचय प्रांतीय अध्यक्ष से कराया। इस दौरान नगर अध्यक्ष रामकुमार पाठक, शिवा गुप्ता, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed