फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Corona vaccine ended in the afternoon, uproar

दोपहर में खत्म हो गई कोरोना वैक्सीन, हंगामा

Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine ended in the afternoon, uproar
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन खत्म हो जाने पर मायूस खड़े लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल व विनोद दीक्षित चिकित्सालय में पहुंच रहे सभी लोगों को वैक्सीन नहीं लग रही है। मंगलवार दोपहर फिर वैक्सीन खत्म हो गई। इससे दोनों जगह भीड़ ने हंगामा कर दिया। बाद में स्टाक कम आने की बात सुन मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व विनोद दीक्षित अस्पताल में सुबह से वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ जुट रही है। हालात पहले आओ, पहले पाओ जैसे हैं। वैक्सीन कम मिलने की वजह से यह दोपहर होते-होते खत्म हो जाती है। ऐसे में घंटों लाइन में खड़े होकर बारी का इंतजार करने वाले हंगामा करने लगते हैं। स्टाफ का कहना है कि सुबह दस बजे तक अस्पताल आने वालों को वैक्सीन लग रही है। 100-100 डोज वैक्सीन दी जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल होने की वजह से पूरे जिले के लोग यहां वैक्सीन लगवाने आते हैं। लोग कर्मचारियों पर वैक्सीन छिपा कर रखने का आरोप लगाने लगते हैं। यह आइस बॉक्स चेक करने लगते। बॉक्स खाली मिलने पर शांत हो जाते हैं। मंगलवार को भी यही हाल रहा। 100-100 डोज वैक्सीन चंद घंटे में समाप्त हो गईं। इससे करीब सौ लोग लोग बिना वैक्सीन लगवाए लौट गए। वहीं कोरोना वैक्सीन लगवाने पर अब कार्ड नहीं दिया जा रहा है। एक छोटे से छपे पर्चे में वैक्सीनेशन की डिटेल भरी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक प्रतिदिन कानपुर से उपलब्ध कराया जाता है। स्टॉक के अनुसार जिले के अस्पतालों को दिया जाता है। स्टॉक कम मिलने से वैक्सीनेशन में दिक्कत हो रही है। ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। वैक्सीन की कमी से इन्हें लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed