{"_id":"61df15d0290c826eca780014","slug":"corona-kannauj-news-knp6749946186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों की तारीख आगे बढ़ा रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों की तारीख आगे बढ़ा रहे हैं लोग
विज्ञापन
तालग्राम। कोरोना के बढ़ते केसों के बीच सार्वजनिक कार्यक्रमों पर तमाम तरह की पाबंदियां लगा दी गईं हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चिंतित वे परिवार हैं, जिनके यहां जल्द शहनाई बजने वाली है। आगे सख्ती और बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में लोग पंडितों से शादियों के कार्यक्रम आगे बढ़ाने की सलाह ले रहे हैं।
16 जनवरी से वैवाहिक मुहूर्त प्रारंभ हो जाएंगे। लोगों ने शुभ मुहूर्त देखकर शादियों की तारीखें महीनों पहले तय कर लीं थीं। उसकी के अनुसार तैयारियां भी कर ली थीं। अब असमंजस की स्थिति है। कोरोना के चलते की गई सख्ती का असर बैंड-बाजा, टेंट हाउस, गेस्ट हाउस, प्रिंटिंग कार्ड आदि व्यवसायों पर पड़ने लगा है।
नैपालपुर के आचार्य पंडित अवधेश ने बताया कि उनसे शादी का मुहूर्त निकलवा कर गए लोग अब दूसरा मुहूर्त निकालने के लिए खह रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि फरवरी में कोरोना और तेज होगा, इसलिए शादी की तिथि आगे बढ़ाना ही अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
तालग्राम कस्बे के कायस्थान निवासी रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी रवि कुमार कहते हैं कि संक्रमण के डर से लोग शादी की तैयारियों में खर्च कम कर रहे हैं। लोगों को संक्रमण के चलते कार्यक्रम टलने की भी आशंका है।
अमोलर के प्रिंटिंग प्रेस संचालक विवेक का कहना है कि संक्रमण के चलते शादी के कार्ड का काम उनके यहां काफी कम हो गया है। समारोह में मेहमानों की संख्या भी घटा दी गई है।
बरगांव के टेंट हाउस व्यवसायी मनोज का कहना है कि कोरोना के चलते लोग घबराए हुए हैं। फरवरी माह में होने वाली सहालग में लोग अब बुकिंग को निरस्त करा रहे हैं। साथ ही लोगों की संख्या 100 कर दी है। इस से कम सामन भी बुक करा रहे हैं।