फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

पत्नी के बाद इत्र कारोबारी का भाई भी संक्रमित

Tue, 21 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए जिला अस्पताल में कतार में खड़े लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बड़े इत्र कारोबारी और सपा नेता की पत्नी के बाद छोटा भाई भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। मंगलवार को आठ नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 452 पहुंच गई है। इसमें 321 मरीज ठीक हो चुके हैं और 127 का इलाज चल रहा है। चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। नए मरीजों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या 59 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात शहर के कुतलुपुर मकरंदनगर निवासी बड़े इत्र कारोबारी और सपा नेता की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को उनका 41 वर्षीय छोटा भाई भी संक्रमित निकाला है। कारोबारी के पड़ोसी में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग, उसकी 19 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमित महिला का बैंककर्मी एक बेटा पहले पॉजिटिव निकला था।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के फिरोजपुर तारन निवासी 50 वर्षीय महिला, तालग्राम के आदमपुर में 25 वर्षीय प्रवासी युवक, राजकीय मेडिकल कालेज के लिपिक की 40 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सांसद के पड़ोस में रहने वाले 11 वर्षीय किशोर को भी संक्रमित पाया गया है। इस मोहल्ले में अब तक पांच संक्रमित पाए जा चुके हैं। सभी मरीजों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पहले गोवा से लौटा था युवक
तालग्राम। अदमापुर में पॉजिटिव निकला युवक गोवा में रहकर आइसक्त्रस्ीम बेचने का काम करता था। आठ दिन पहले घर लौटा था। बीमार होने पर दो दिन पहले कोरोना जांच को सैंपल दिया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एमओआईसी डा. उमेश चंद्र वर्मा की टीम ने एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने प्रधान, सचिव और लेखपाल से गांव को सील करा दिया है।

मेडिकल कालेज में चौथा पॉजिटिव
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कालेज में सबसे पहले आइसोलेशन वार्ड में डयूटी कर रहे एक डाक्टर को संक्त्रस्मण की चपेट में ले लिया था। उसके बाद कालेज परिसर में मेडिकल संचालक के बाद बैंक कर्मचारी को कोरोना संक्त्रस्मण का ग्रहण लग गया। मंगलवार को कोरोना की आई रिपोर्ट में कालेज के एक कर्मचारी की पत्नी को कोरोना संक्रमण ने घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed