{"_id":"5f0f4d598ebc3e63b42d898b","slug":"corona-kannauj-news-knp571392498","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा रिकार्ड, एक दिन में निकले सबसे अधिक 17 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा रिकार्ड, एक दिन में निकले सबसे अधिक 17 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में एक दिन में सर्वाधिक 17 कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 361 पर पहुंच गया है। इलाज के बाद 261 संक्रमित ठीक होकर घर चुके हैं। मौजूदा समय कोविड-19 हॉस्पिटल में 97 संक्रमितों का इलाज हो रहा है। जबकि, जिले में अब तक तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। जिले में 48 इलाकों को हॉटस्पॉट बनाकर निगरानी की जा रही है।
बुधवार को आई रिपोर्ट में शहर के सफदरगंज मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय युवक, जलालाबाद कस्बा में 34 और 38 वर्षीय युवती के साथ आठ वर्षीय किशोर संक्रमित पाए गए है। वहीं, तिर्वा के मंडी बाजार में 26 वर्षीय युवक और उसकी 24 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी चार वर्षीय बेटी भी संक्रमित मिली है।
उमर्दा के अशोकनगर निवासी 34 वर्षीय युवक, नीमकरोरी फर्रुखाबाद निवासी 24 वर्षीय युवती भी जिले में संक्रमित पाई गई। छिबरामऊ के रूपपुर में 32 और 35 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया। छिबरामऊ बस स्टाफ के पास रहने वाले 23 वर्षीय, 54 और 24 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित निकले हैं। छिबरामऊ के जगतपुर में 25 वर्षीय युवती और गिहार कालोनी छिबरामऊ में रहने वाली 27 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
डीएम ने प्रधान को लगाई फटकार
गुरसहायगंज। क्षेत्र के सराय प्रयाग में कुछ दिन पूर्व राजस्थान से आई एक महिला मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव निकली थी। बुधवार दोपहर छिबरामऊ से लौट रहे जिलाधिकारी राकेश चंद्र मिश्रा ने जब हॉटस्पॉट घोषित सराय प्रयाग का निरीक्षण किया, तो लोग बेखौफ होकर टहल रहे थे। कई स्थानों पर बल्लियां नहीं लगी थी। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया और प्रधान सुनील कुमार को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। चौकी प्रभारी जमाल खान को 24 घंटे पुलिस कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए।