फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

11 और कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 14 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 11 नए मरीज मिले। इसमें एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भी शामिल है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है। 253 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 88 का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बिहार के श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों के 194 प्रवासी हैं। हॉटस्पाट की संख्या भी 42 पहुंच गई है।
विज्ञापन

रेलवे कालोनी निवासी 37 वर्षीय चतुर्थश्रेणी कर्मी हाल ही में गोरखपुर लौटा था। गुरसहायगंज के सरायप्रयाग की 35 वर्षीय युवती, छिबरामऊ के नौगाई की 55 वर्षीय महिला, सदर ब्लॉक के अहमदपुर रौनी में 72 वर्षीय वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं। शहर के मोहल्ला चौहट्टा में एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 28 वर्षीय महिला, उसका दो वर्षीय बेटा, 28 वर्षीय युवक और 27 वर्षीय युवती शामिल हैं। महिला का पति पहले पॉजिटिव निकला था, उसके संपर्क में आने से चारों लोग संक्रमित हुए हैं। जलालाबाद में 27 वर्षीय युवक और तालग्राम के रतीरामपुरवा निवासी 57 वर्षीय अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के अलौलापुर निवासी 40 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सभासद का परिवारीजन भी पॉजिटिव
तालग्राम। सभासद के परिवार के 57 वर्षीय अधेड़ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह हाथरस में सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं और कुछ दिन पूर्व घर लौटे थे। एमओआईसी डा. उमेश चंद्र वर्मा, डा. अखिलेश कुमार सिंह, डा. सौम्या गंगवार ने घर जाकर मरीज के संपर्क में आए लोगाें की थर्मल स्क्रीनिंग की। मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर्दा ब्लॉक में मिले 250 कोरोना संदिग्ध
तिर्वा। कोरोना जांच के लिए चलाए गए अभियान में उर्मदा ब्लॉक में 250 संदिग्ध मिले, इनमें सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. अवधेश कुमार ने बताया कि ब्लाक के 350 गांवों में घर घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा बुखार, खांसी से पीड़ित संदिग्धों के सैंपल भी लिए गए। पांच जुलाई से 14 जुलाई तक अभियान चलाया गया। इसमें 104 कोविड सर्विलांस टीमों ने जांच की। इन टीमों को 250 कोरोना संदिग्ध मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed