फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

कोविड-19 हास्पिटल में अराजकतत्वों ने किया हंगामा

Tue, 14 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। कोविड-19 अस्पताल में बिजली गुल होने पर कुछ अराजकतत्वों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक मरीज ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। मरीजों और बाइकों से पहुंचे युवकों ने चिकित्सकों से अभद्रता की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक भाग निकले। सीएमओ ने पूरे मामले की जानकारी डीएम को देकर हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध पैरामेडिकल एंड हास्पिटल में बने अस्थाई कोविड अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे फॉल्ट के कारण बिजली चली गई। करीब दो घंटे तक बिजली नहीं आई। इस बीच कर्मचारियों ने जनरेटर चालू कर दिया। अधिक लोड पड़ने से जनरेटर की एक पाइप फट गई। अस्पताल के पंखे बंद होने से भर्ती संक्रमितों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक संक्रमित ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया।
विज्ञापन

मरीज ने दोस्तों के साथ चिकित्सकों से युवकों ने अभद्रता की। सूचना पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पहुंच गए। पुलिस देखकर बाइक से आए युवक भाग गए। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने पूरे मामले की जानकारी डीएम राकेश कुमार मिश्र को देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जनरेटर को 20 मिनट में ठीक करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed