फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

पांच और कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। जिले में नए कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पांच नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 333 पहुंच गई है, इनमें 248 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 82 का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बिहार के श्रमिक समेत तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की 193 प्रवासी और 32 हॉटस्पॉट हैं।
विज्ञापन

नए पॉजिटिव में सदर ब्लॉक के पहवानगंज मियागंज की 35 वर्षीय महिला शामिल है। तिर्वा के बलनपुर गांव में 30 वर्षीय, अशोकनगर मोहल्ले मेें 39 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। गुरसहायगंज के पटेलनगर में 52 वर्षीय अधेड़ और छिबरामऊ के खोजीपुर में 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी मरीजों को गौतमबुद्ध मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तिर्वा। कोरोना संक्रमण में अपनी परवाह किए बिना मरीजों की सेवा करने वाले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार और सीएमएस डा. दिलीप सिंह को जन समस्या मेला समिति ने सम्मानित किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव उर्फ हीरो कहा कि महामारी में मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का सभी को सहयोग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबरामऊ। नगला दिलू सौ शय्या अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर जाने के लिए अलग रास्ता बनाया जा रहा है। अस्पताल में सैंपल लेने के बाद संदिग्धों को क्वारंटीन में रखा जाताहै। क्वारंटीन सेंटर अस्पताल की पहली मंजिल पर बना है। अभी तक कोरोना संदिग्ध और अन्य लोग एक ही रास्ते से पहली मंजिल पर जाते थे। अब कोरोना संदिग्धों के लिए अलग रास्ता बनाया जा रहा है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कोरोना संदिग्धों के संपर्क में अन्य रोगी, तीमारदार और अस्पतालकर्मी न आएं इसलिए अलग रास्ता बनाया जा है। इमरजेंसी गेट के पास से दीवार काटकर गेट लगाया जा रहा है। दो दिन में अलग रास्ता बन जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed