फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

एक परिवार के सात लोगों समेत 15 पॉजिटिव

Sat, 11 Jul 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तिर्वा के सुभाष नगर मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में शनिवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले, इसमें जलालाबाद के एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। इस परिवार के तीन लोग पहले भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 325 पहुंच गई है, इसमें 243 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 79 का इलाज चल रहा है। बिहार के एक श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। संक्रमितों में 189 प्रवासी हैं। मौजूदा समय कलेक्ट्रेट और जिला कोर्ट परिसर समेत 39 इलाके हॉटस्पॉट हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद के एक ही परिवार में संक्रमितों में 38 वर्षीय मां के अलावा 16 व 10 वर्षीय बेटी के अलावा 55, 30 व 25 वर्षीय तीन महिलाएं व एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल हैं। कसबे की 24 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव निकली है। इसके अलावा शहर के हरिनगर निवासी 21 वर्षीय युवक, चौहट्टा मोहल्ला में 32 वर्षीय युवक, काजी टोला में 45 वर्षीय महिला व उसकी 17 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

तिर्वा के सुभाषनगर में 45 वर्षीय युवक, छिबरामऊ के कसावा की 33 वर्षीय युवती और लोक निर्माण विभाग का 58 वर्षीय लिपिक कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग में एक अधिकारी और उनका चालक पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 अस्पताल में गंदगी
कनपटियापुर के गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में बनाए गए अस्थायी कोविड-19 अस्पताल के शौचालयों में गंदगी फैली है। कोरोना की दहशत के कारण कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहा है। भर्ती मरीजों का आरोप है कि सुबह का भोजन दोपहर एक से दो के बीच दिया जा रहा है। पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी सुधार नहीं है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शिकायत मिली है, निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed