{"_id":"5f08ba188ebc3e639a6a8afa","slug":"corona-kannauj-news-knp570512889","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय समेत 13 पॉजििटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड ब्वाय समेत 13 पॉजििटिव मिले
विज्ञापन
अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गुगरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ब्वाय समेत शुक्रवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इसमें जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाली छिबरामऊ की किडनी की मरीज महिला भी शामिल है। शुक्रवार को महिला और उसके पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसके पांच बेटे पहले ही पॉजिटिव निकल चुके हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 310 पहुंच गई है। इसमें तीन की मौत हो चुकी है और 242 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। 65 संक्रमितों का कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा है। संक्रमितों में 189 प्रवासी हैं।
संक्रमितों में जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स का रिश्तेदार भी शामिल है। कानपुर के बैरी कल्याणपुर निवासी ये 24 वर्षीय रिश्तेदार नर्स के यहां आया था। इसके अलावा सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव भाऊबुर्जग निवासी 21 वर्षीय युवक, शहर की हाजीगंज कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक, सीहपुर निवासी 20 वर्षीय युवक, इंदरगढ़ के परसपुर का 45 वर्षीय ग्रामीण, छिबरामऊ के रुपपुर निवासी 35 वर्षीय युवक, हथिनी में एक ही परिवार के 32, 35 व 38 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला सराफान निवासी 28 वर्षीय युवक, आवास विकास कॉलोनी निवासी वृद्ध और गुगुरापुर सीएचसी का 27 वर्षीय वार्ड ब्वाय पॉजिटिव निकले हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी 56 महिला वर्षीय महिला जिला अस्पताल मेें मौत के बाद आठ जुलाई को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को महिला और उसके पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के पांच बेटे सात जुलाई को पॉजिटिव निकले थे। उनका प्रयागराज आना जाना था।
सदर तहसील के 98 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए
अधिकारी, कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित निकलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डा. पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में तहसील सभागार पहुंची। यहां 98 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि कैंप लगाकर सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे।