फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

कोरोना के कारण कलक्ट्रेट व विकास भवन बंद

Fri, 10 Jul 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। कोरोना का संक्रमण कलक्ट्रेट, विकास भवन और सरकारी कार्यालयों तक पहुंच गया है। दो अधिकारियों और कई कर्मचारियों के पॉजिटिव निकले के बाद शुक्रवार को एहतियातन कलक्ट्रेट व विकास भवन बंद कर दिया गया है। शनिवार और रविवार को अवकाश है, कार्यालय सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन

विकास भवन के एक अधिकारी, कलक्ट्रेट के चकबंदी कार्यालय की लिपिक और पीडब्ल्यूडी के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही विकास भवन का प्रथम तल सील करने के साथ विकास भवन व कलक्ट्रेट गुरुवार को बंद कर दिए गए थे। शुक्रवार को खुलने थे लेकिन गुरुवार शाम को सीडीओ के एक चालक और कोरोना पॉजिटिव निकले विकास भवन के अधिकारी के एक लिपिक की पॉजिटिव रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

इस कारण शुक्रवार को विकास और कलक्ट्रेट शुक्रवार के लिए पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। दूसरे शनिवार और रविवार को अवकाश है, इससे तीन दिन के लिए बंदी रहेगी। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि एहतियातन विकास भवन व कलक्ट्रेट को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में खुलीं दुकानें, बिना मास्क घूमे लोग
कन्नौज। कोरोना के एक मरीज की मौत और तीन पॉजिटिव निकलने के कारण सरायमीरा को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। यहां लोगों को घरों से निकलने तक रोक है लेकिन गुरुवार में मोहल्ले में दुकानें खुलीं रहीं और लोग बिना मास्क लगाए घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed