फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona inspection in kannauj

कन्नौजः कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की तैयार हुई सूची, सैंपल लेकर स्वास्थ टीम ने की जांच

Sun, 07 Jun 2020 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona inspection in kannauj
ठेकेदार गली सरायमीरा कोरोना संक्रमित मिलने के बाद घर घर सर्वे करती एएनएम व अन्य कर्मचारी - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज शहर के सरायमीरा ठेकेदार गली में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए सात लोग स्वास्थ्य विभाग की सूची में हैं। इन सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। यह खुलासा मोहल्ले में सर्वे कर रही स्वास्थ्य टीम ने किया है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के सरायमीरा ठेकेदार गली में एक वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला था। सैंपल जांच के लिए देने के बाद वह घर में क्वारंटीन था। वह मोहल्ले के सात अन्य लोगों के संपर्क में आया था। मोहल्ले को हॉटस्पॉट करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मोहल्ले का सर्वे किया है।
विज्ञापन

इस दौरान एक एक लोगों से जब जानकारी ली गई तो पता चला कि कि 65 वर्षीय वृद्ध मोहल्ले के कई लोगों से हाथ मिलाने के बाद हालचाल लेते देखे गए थे। इससे यह तय हुआ है कि जिन लोगों के संपर्क में वह आया उन सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि स्वास्थ्य टीम को इसी लिए सर्वे करने के लिए लगाया जाता है इससे यह पता चल सके कि संक्रमित किन किन लोगों के संपर्क में आ चुका है। इस तरह के सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। इन सभी को क्वारंटीन किया जाएगा, जिससे यह लोग मोहल्ले में अन्य किसी को संक्रमित न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed