फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona hospital full in kannauj

कन्नौजः कोविड-19 हास्पिटल में बढ़ाए गए दो बेड

Thu, 14 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona hospital full in kannauj
यूपी के कन्नौज जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए तिर्वा में बनाया गया मंडलीय कोविड-19 हास्पिटल फुल हो गया। 30 बेड की क्षमता वाले हास्पिटल में अतिरिक्त दो बेड डालकर 32 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अब कोरोना संक्रमितों को इटावा की जसवंतनगर सीएचसी में बनाए गए कोविड-19 हास्पिटल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तिर्वा कस्बे की सीएचसी में 30 बेड के कोविड-हास्पिटल में कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। मौजूद समय जिले के 14, फर्रुखाबाद के आठ, औरैया के छह और कानपुर देहात के दो मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात जिले में कोरोना के चार नए मरीज मिलने के बाद हास्पिटल फुल हो गया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि दो बेड अतिरिक्त डलवाए गए हैं। अब 32 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। नये मरीजों को जसवंतनगर इटावा में बनाए गए कोविड-19 हास्पिटल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed