फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Contract computer operator accused of amassing assets worth Rs 50 crore

Kannauj News: संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर पर 50 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप

Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Contract computer operator accused of amassing assets worth Rs 50 crore
छिबरामऊ। उपखंड कार्यालय में तैनात संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर पर बिजली विभाग में घोटाला कर 50 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने की शिकायत बुधवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी आशीष गोयल से ई-मेल के माध्यम से की गई। करोड़ों के घोटाले की शिकायत पर मुख्य अभियंता (वाणिज्य) ने अधीक्षण अभियंता कन्नौज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को भेजी गई शिकायत में छिबरामऊ उपखंड कार्यालय में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के ग्राम गिरधारीपुरा निवासी सतेंद्र कुमार पर 28 बिंदुओं में गंभीर आरोप लगाए गए है। शिकायती पत्र में कहा गया कि बिजली निगम के 12 उपखंड कार्यालय में रहकर घोटालों के माध्यम से सतेंद्र कुमार ने 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। एसडीओ की आईडी का प्रयोग करने के कारण वह कार्रवाई से हमेशा बच जाता है। जानकारी होने पर यदि कोई एसडीओ कार्रवाई करता है तो उसे बर्खास्त कराने की धमकी देता है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर 15 दिन छिबरामऊ और 15 दिन किसी दूसरे डिवीजन में काम करता है। असंवैधानिक विभागीय कार्यों में वह सरकारी और अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों को साथ लेकर काम करता है, जो उसका साथ नहीं देते हैं, उसका स्थानांतरण करा देता है। मीटर रीडर, दलालों, ऑफिस के कर्मचारियों आदि के माध्यम से अधिक धनराशि वाले बिलों को मंगवा कर उन्हें माइनस कर धनराशि हड़प लेता है। बेनाम शिकायतकर्ता ने कंप्यूटर ऑपरेटर की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। कन्नौज डिवीजन के अधिशासी अभियंता मगन सिंह का कहना है कि संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर पर लगाए गए आरोपों की जांच मिली है। जल्द ही जांच कर आख्या आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता (वितरण) अशोक कुमार ने विद्युत वितरण खंड कन्नौज के अधिशासी अभियंता मगन सिंह व उपखंड अधिकारी कन्नौज तृतीय रचित शर्मा को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एक्सईएन छिबरामऊ राजीव भारतीय का कहना है कि प्रथम दृष्टया शिकायत फर्जी प्रतीत होती है। कंप्यूटर ऑपरेटर उपखंड कार्यालय पर नियमित काम कर रहा है। उसके खिलाफ अभी तक धन उगाही आदि की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। फिर भी जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम विभागीय अनियमितताओं की जांच कर सकता है। आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए सही प्लेटफार्म पर शिकायत होनी चाहिए थी।

----------
पारिवारिक विवाद के चलते की गई शिकायत



कंप्यूटर ऑपरेटर सतेंद्र कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसके खिलाफ शिकायतें की जा रही है। वह खुद युवक के खिलाफ कई बार शिकायत कर चुके हैं। 50 करोड़ रुपये की संपत्ति वाला व्यक्ति आठ हजार की नौकरी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed