फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Container burnt after collision, driver got scorched

Kannauj News: टक्कर के बाद जला कंटेनर, चालक झुलसा

Sun, 13 Apr 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Container burnt after collision, driver got scorched
कन्नौज। अलीगढ़ कानपुर हाईवे-वे पर टक्कर लगने से कंटेनर में भीषण आग लग गई। हादसे में चालक 50 फीसदी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। देर से पहुंची दमकल की टीम ने मशक्कत कर आग को बुझा दिया।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जसरथपुर कस्बा निवासी छत्रपाल शुक्रवार की रात को कंटेनर लेकर अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर था। रात 2.25 मिनट पर सपना होटल के सामने दूसरे कंटेनर ने छत्रपाल के कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर में आग लग गई। वह आग का गोला बन गया। आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। चालक छत्रपाल गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर उसको एंबुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको कानपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना के काफी देर बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कंटेनर पूरा जल चुका था। बाद में फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मशक्कत कर आग को बुझा दिया। कंटेनर में एक कंपनी के जूते के डिब्बे भरे हुए थे। आग से काफी जूते व डिब्बे भी जल गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से दूसरे कंटेनर में आग लग गई थी। आग को दमकल की टीम ने बुझा दिया। चालक झुलस गया था। गंभीर हालत में उसको सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed