फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Conspicuously absent from the meeting of 25 college

बैठक से 25 कालेज नदारद

Sat, 28 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Conspicuously absent from the meeting of 25 college

विकास भवन में शुक्रवार को महाविद्यालयों के

विज्ञापन
प्राचार्य और छात्रवृत्ति प्रभारियों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें जिले में संचालित 67 महाविद्यालयों में 42 महाविद्यालय उपस्थित हुए। इसमें 25 गैरहाजिर रहे। बैठक से नदारद रहने वाले महाविद्यालयों को चेतावनी पत्र जारी कर उनसे जवाब मांगा जाएगा।

इसके अलावा महाविद्यालयों को मिसिंग छात्रों का आनलाइन डाटा फीड करने को शनिवार की शाम तक अंतिम मौका दिया गया है। यदि में लापरवाही बरती गई और आगे कोई छात्र छात्रवृत्ति योजना से वंचित होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने निर्देश दिए कि मिसिंग छात्रों का डाटा आनलाइन पोर्टल पर फीड करना है।

इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि यदि कोई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो महाविद्यालय की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति को लेकर शासन काफी गंभीर है। छात्रवृत्ति प्रभारियों को निर्देश दिया कि साइड बराबर चेक करते रहे। नए निर्देशों से अपडेट होते रहे।

यदि कोई निर्देश समझ में नहीं आ रहा है तो डीआईओएस व उनसे मोबाइल पर संपर्क करके उसका निदान पूछ सकते हैं। डीआईओएस केपी सिंह ने कहा कि बैठक से गायब रहने वालों को चेतावनी जारी की जाएगी। इसके अलावा मिसिंग छात्रों का कल तक डाटा फीड न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed