{"_id":"680695c3aabe7909ce080b5a","slug":"conjunctivitis-and-allergy-patients-increased-with-the-heat-kannauj-news-c-214-1-knj1005-128910-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गर्मी के साथ ही बढ़े कंजक्टिवाइटिस व एलर्जी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गर्मी के साथ ही बढ़े कंजक्टिवाइटिस व एलर्जी के मरीज
विज्ञापन
कन्नौज। गर्मी ने अभी से ही लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बढ़ती गर्मी-उमस के कारण त्वचा रोग, बुखार के साथ कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू), आंखों में एलर्जी का खतरा बढ़ा है। विनोद दीक्षित अस्पताल में रोजाना 30 से 35 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। आपको अपनी आंखों से प्यार है तो रोग से बचाव के उपाय करें।
विनोद दीक्षित अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. एसके कटियार ने बताया कि गर्मी के मौसम में बुखार, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों के साथ कंजक्टिवाइटिस व एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। रोजाना अस्पताल में 60 से 65 मरीज नेत्र रोग से पीड़ित आ रहे हैं, जिसमें 30 से 35 मरीज कंजक्टिवाइटिस व एलर्जी से पीड़ित होते हैं। ऐसे मरीजों को धूल-धुआं के साथ ही गेहूं की मड़ाई में आने वाले कड़ों से भी दिक्कत होती है। ऐसे में आंखों का विशेष ख्याल रखना होता है। बिना नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह के आंखों में कोई भी ड्रॉप या दवाई न डालें। इससे आंखों में और भी दिक्कत बढ़ सकती है।