फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Complaints will be recorded in the control room

कंट्रोल रूम में दर्ज होंगी शिकायतें

Wed, 25 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 25 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Complaints will be recorded in the control room

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के

विज्ञापन
लिए कलक्ट्रेट में चुनाव कंट्रोल रूम संचालित हो गया है। मंगलवार को कंट्रोल रूम से सेक्टर मजिस्ट्रेटों को फोन कर चुनावी व्यवस्था का जायजा लिया गया। मतदाता या प्रत्याशी चुनाव से जुड़ी कोई भी समस्या कंट्रोल रूम में फोन करके दर्ज करा सकते हैं।

कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सिराजुद्दीन को बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे लगातार कार्य करेगा। यहां कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी समय लोग कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05694236467 पर फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कंट्रोल रूम में कर्मचारी सिपाही लाल, रामदास, रत्नेश दुबे, वीरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, बालकराम की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि शिकायत रजिस्टर बना दिया गया है। इसमें हर शिकायतकर्ता का ब्योरा होगा। कहा कि समस्या या शिकायत आते ही तत्काल निस्तारण कराने को संबंधित अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी।

कहा कि यदि कोई प्रत्याशी वोटरों को डरा या धमका रहा है, नोट, शराब या अन्य सामग्री बांटकर वोटरों की खरीद फरोख्त कर रहा है तो भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उधर, गांव अटारा निष्प तिर्वा के ग्रामीणों ने प्राथमिक पाठशाला सिमरापुर में बने मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बल की सुरक्षा में प्रधान पद का चुनाव संपन्न कराने की मांग डीएम से की है।

डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार को सपा के प्रदेश सचिव कलीम खां के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान मजरा सिमरापुर निवासी राजीव यादव, श्याम सुंदर यादव, संतोष यादव, रमेश चंद्र यादव ने डीएम व निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में लिखा कि कुछ दबंग बूथ कैप्चरिंग करने की फिराक में हैं।

इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों, ताकि कमजोर तबके के मतदाता अपनी स्वेच्छा से मतदान कर सकें। कहा कि साथ ही मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाए। सपा नेता कलीम खां ने बताया कि चुनाव के दौरान कुछ लोग गड़बड़ी करते जीतना चाहते हैं, जिनके नापाक इरादों को वह कामयाब नहीं होने देंगे। प्रशासन को पूर्व से ही लिखित जानकारी दे दी गई है, ताकि समय रहते अफसर कार्रवाई करें व जनता निडर होकर वोट डाल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed