{"_id":"60e5e9b58ebc3ebf5935109e","slug":"collectorate-surrounded-uproar-over-non-receipt-of-nomination-papers-kannauj-news-knp6388717118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्र न मिलने पर कलक्ट्रेट घेरी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्र न मिलने पर कलक्ट्रेट घेरी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। नामांकन पत्रों की बिक्री का दूसरा दिन हंगामेदार रहा। छिबरामऊ और हसेरन ब्लाक में नामांकन पत्र न मिलने पर सपाइयों ने हंगामा किया। इसकी आंच शहर तक आई। सपा विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुखों ने कलक्ट्रेट घेर ली। यहां धरना देकर नारेबाजी की। प्रशासन पर भाजपा की कठपुतली होने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने पर सभी जगह नामांकन पत्रों की व्यवस्था कराई गई। तब सपाई शांत हुए। नामांकन पत्र खरीदे गए।
छिबरामऊ, हसेरन ब्लाक में सपा के लोगों को नामांकन पत्र न मिलने से नाराज सपाइयों ने दोपहर में कलक्ट्रेट घेर ली। सपा विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष कलीम खान, सपा नेता नवाब सिंह यादव समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पता चलने पर एडीएम गजेंद्र ने सपा नेताओं से बातचीत की। इसके बाद दोनों जगह नामांकन प्रपत्र मिलने लगे। सपा नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। सपाइयों को नामांकन पत्र न मिलें, इसके लिए कर्मचारियों को ब्लाक से हटा दिया गया है। लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, संजू कटियार, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, भोले कुरैशी, अंशू पाल, रिशु यादव पुनीत जैन रहे।
सदर में सपा, भाजपा प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे
कन्नौज। सदर ब्लाक प्रमुख के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी रामू कठेरिया ने चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा। मंगलवार को सपा प्रत्याशी अजय भारती की ओर से चार सेट खरीदे गए। दो दिन में यहां दो प्रत्याशियों ने आठ सेट में नामांकन पत्र खरीदे। जलालाबाद प्रतिनिधि के मुुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बुधवार को दो पर्चे बिके। एक पर्चा चार सेट में भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा दोहरे, दूसरा पर्चा सपा प्रत्याशी रीना दोहरे ने दो सेट में लिया। एडीओ पंचायत रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि दो लोगों ने ही पर्चे खरीदे हैं। गुगरापुर ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी संदीप चतुर्वेदी, सपा प्रत्याशी इसरार उर्फ कुल्लू ने पर्चे खरीदे। हरिशरण राजपूत ने भी नामांकन पत्र खरीदा। यहां तीन प्रत्याशियों ने नौ सेट खरीदे। (ब्यूरो)