फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cold winds increased chills

हाड़ कपाऊ ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 11 Jan 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 11 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increased chills
हाड़-कपाऊ सर्दी ने पिछले कई दिनों से लोगों पर कहर बरपा रखा है। सर्दीली हवाओं व गलन के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन के सारे दावे खोखले नजर आए। गंतव्य को जाने के लिए लोग खुले आसमान के नीचे वाहनों का इंतजार करने को विवश हुए।
विज्ञापन


कई दिनों से हाड़-कपाऊ वाली ठंड का प्रकोप जारी है। आम जन-मानस अलाव सहित अन्य संसाधनों से निजात पाने का प्रयास कर रहा है। शनिवार की रात्रि से शुरु हुआ सर्दी का प्रकोप रविवार की सुबह तक अपने चरम पर जा पहुंचा। गलन के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


सुबह बारह बजे के बाद सड़कों पर कुछ देर के लिए चहल-पहल दिखाई दी, लेकिन सर्दी के चलते शाम होते ही दोबारा सन्नाटा सा नजारा दिखा। मार्केट में दुकानें तो खुली लेकिन कोई खास ग्राहक खरीददारी के लिए नहीं पहुंचा। रविवार का अवकाश होने के कारण लोगों ने घर पर रहकर सर्दी का पूरा आनंद भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर प्रशासन के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। नगर पालिका व तहसील प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने का दंभ भरा जा रहा है, लेकिन इक्का-दुक्का स्थानों पर सरकारी अलाव जलते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं स्टेशन पर कहीं पर लकड़ी न जलने के कारण लोग ठिठुर रहे थे।

एक से दो घंटे की देरी से चली ट्रेनें
कानपुर से फर्रुखाबाद सहित अन्य स्थानों के लिए जाने वाली ट्रेनें सामान्यतया अपने निर्धारित समय से करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से चली। ट्रेनें देरी से चलने के कारण लोगों को मजबूरन में स्टेशन पर ठिठुरते हुए समय गुजारने के लिए विवश होना पड़ा।

एक से आठ तक का बढ़ाया गया अवकाश
बीएसएम रामकरन यादव ने बताया कि भीषण सर्दी के प्रकोप को देखते हुए नर्सरी/कक्षा एक से आठ तक संचालित परिषदीय व मान्यता प्राप्त हिंदी, अंग्रेजी माध्यम तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय 12 से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। डीआईओएस ने बताया कि डीएम के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के कक्षा एक से आठ तक के सभी तरह के विद्यालय 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित होने के कारण कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित होंगी।
---
ठंड से महिला की मौत
नदसिया (कन्नौज)। क्षेत्र के गांव मतौली निवासी सुनीता पत्नी रामबाबू (50) की सर्दी के कारण बीती रात करीब 12 बजे अचानक हालत बिगड़ गई। ग्रामीण उसे एंबलेंस में लादकर मेडिकल कालेज में भरती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता का परिवार बेहद गरीब है। छप्पर की झोपड़ीनुमा घर में रहती थी। इसी दौरान उसे सरदी लग गई। सूचना पाकर एसडीएम तिर्वा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया


गांवों में नहीं जल रहे अलाव
नदसिया (कन्नौज)। शहरी क्षेत्र में पालिका, नगर पंचायत व उप जिलाधिकारियों के प्रयास से अलाव जल रहे हैं, लेकिन गांवों की सुधि विकास विभाग नहीं ले रहा है। इसीलिए प्रधान व सचिव हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इस वजह से नदसिया, मतौली, गौरियापुर, गोवा, पचोर समेत गांवों में कहीं पर भी अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। इस कारण गांव के गरीब तबके के लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण अखिलेश दुबे, प्रमोद पांडेय, रामनिवास, प्रदीप ने जिलाधिकारी से गांवों में भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed