फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cold winds increased chills

सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी

Sun, 28 Dec 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 28 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increased chills
जिले में करीब एक सप्ताह से कोहरे का कहर जारी है। शाम छह बजे के बाद छाने वाली धुंध से जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं दूसरी ओर सर्द हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी है। दिन ढलने के साथ ही मार्केट में सन्नाटा पसरने लगता है।
विज्ञापन


सुबह और शाम घना कोहरा होने के बावजूद दिन में निकलने वाली धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है। दिन में धूप निकलने के कारण ही रात नौ बजे के बाद सबकुछ कोहरे की धुंध छुप जाता है। ऐसे में जीटी रोड सहित अन्य मार्गो पर लोगों को वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


कानपुर से फर्रुखाबाद तक के सफर में लोगों को पांच से सात घंटे तक लग रहे हैं। सर्द हवाओं से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।

वहीं छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार तीन दिन बाद रविवार को कस्बे में सूर्यदेव के दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हुए। शुक्रवार शाम छह बजे से जारी कोहरा रविवार सुबह नौ बजे छटा। इसके बाद अचानक धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सरकारी संस्थान बंद होने से लोगों ने छत, घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर धूप का आनंद लिया। तीन दिन बाद रविवार को नगर की दुकानें भी समय से खुली और बाजार में भीड़ भी रही। रविवार का दिन और धूप निकलने के कारण बच्चों ने भी जमकर मस्ती की।

बाजार में भी जगह-जगह पर लोग कुर्सी लगातार धूप का मजा लेते रहे। रविवार को भी गलन का असर रहा, लेकिन गुनगुनी धूप होने के कारण ठंड परेशान नहीं कर सकी। कोहरे के कारण नगर की सब्जी मंडी में दो दिन से सब्जियों की आवक नहीं हो पा रही थी। रविवार सुबह ठंड और कोहरे का असर कम होने पर किसानों ने जमकर मेहनत की। खेतों से सब्जियां तोड़कर मंडी पहुंचाया। रविवार को मंडी में सभी सब्जियां पहुंची और उनकी कीमतें भी सामान्य रही।

परिषदीय स्कूल दस तक बंद
कन्नौज। अधिक सर्दी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 29 से 1 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। दो जनवरी से विधिवत कक्षाएं संचालित होंगी।

उधर बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक पंचांग में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक का है। उक्त अवकाश प्रभावी रहेगा। वहीं पब्लिक स्कूलों में भी कक्षा-8 की कक्षाएं एक जनवरी तक संचालित नहीं की जाएंगी।

ठंड से महिला की मौत
छिबरामऊ। तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से एक महिला की मौत हो गई। ग्राम अहिरूआ राजारामपुर निवासी कमलेश कुमार की पत्नी पूनम (40) शनिवार रात घर का काम निपटाने के बाद अपने कमरे में सोई थी। सुबह परिजन उठकर अपने काम में व्यस्त हो गए।


काफी देर तक जब वह नहीं उठी तो घरवालों ने उसे उठाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार कड़ाके की ठंड पड़ने से वह दो दिन से अस्वस्थ चल रही थी। ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed