फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cold weather continues, four dead

ठंड का कहर जारी, चार की मौत

Sun, 29 Dec 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cold weather continues, four dead
इसी झोपड़ी में रहकर गुजर बसर करता था रघुनाथ। - फोटो : KANNAUJ
जिले में ठंड का कहर जारी है। रविवार को ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई। जिला का न्यूनतम पारा 4.06 डिग्री तो अधिकतम 10.04 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के अनुसार 31 दिसंबर तक बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। सुबह-शाम के कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लोग भी जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
शनिवार देर रात से सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में बर्फीली हवाओं ने हालात और खराब कर दिए। धुंध व कोहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

तालग्राम क्षेत्र के ताहपुर निवासी रघुनाथ (45) पुत्र बलेंद्र की शनिवार शाम मवेशियों को चारा डालते समय ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। रविवार रात करीब 12 बजे झोपड़ी में उसने दम तोड़ दिया। वह भूमिहीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरसहायगंज के आजादनगर निवासी रामबाबू दोहरे (38) पुत्र मूलचंद्र की ठंड लगने से मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने तिर्वा रोड पर एक्सिस एटीएम के पास पर उसका शव पड़ा देखा। वह कोल्ड स्टोरेज और बाजार में पल्लेदारी करता था।

इसके अलावा छिबरामऊ में बहबलपुर निवासी सब्जी विक्रेता सोनू दिवाकर (25) पुत्र सर्वेश की भी ठंड लगने से हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने बताया कि रात में सर्दी के कारण उसके सीने में दर्द होने लगा लेकिन बाद में कुछ आराम मिल गया। सुबह चार बजे फिर से असहनीय दर्द हुआ तो सोनू को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

कन्नौज में ठंड के कारण बच्चे को शॉल से ढककर जाती महिला।

कन्नौज में ठंड के कारण बच्चे को शॉल से ढककर जाती महिला।- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed