{"_id":"68165d92b67724bce50a3cff","slug":"co-has-started-investigation-in-case-of-munsipal-worker-kannauj-news-c-214-1-knj1007-129553-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पालिका कर्मियों से मारपीट के मामले में सीओ ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पालिका कर्मियों से मारपीट के मामले में सीओ ने शुरू की जांच
विज्ञापन
छिबरामऊ। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत के दौरान मोहल्ला सुभाष नगर में पालिका कर्मियों पर हमला कर पिटाई कर दी गई थी। पुलिस ने लूट व जान से मारने की धमकी की धाराएं शामिल किए बिना रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पालिका कर्मियों ने हड़ताल कर कोतवाली का घेराव कर लिया था। एसपी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। सीओ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पहले से दर्ज रिपोर्ट में लूट व जान से मारने की धमकी को भी शामिल करने की कार्रवाई शुरू कर हो चुकी है।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस यदुवीर सिंह, विवेक व अभिषेक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई थी। यहां तीनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई थी। जमानत मिलने की जानकारी होने पर पालिका कर्मी भड़क गए और देर सायं कोतवाली का घेराव कर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए थे।
जानकारी होने पर कोतवाली पहुंची विधायक अर्चना पांडेय के हस्तक्षेप के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान विधायक की एसपी विनोद कुमार से फोन पर हुई वार्ता के दौरान लूट व जान से मारने की धमकी देने का आश्वासन दिया था। इस संबंध में सीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।