{"_id":"593c3ff54f1c1b0d7a8b498a","slug":"cms-see-resentment-in-the-canteen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन में गंदगी देख सीएमएस ने जताई नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन में गंदगी देख सीएमएस ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मेस का निरीक्षण करते सीएमएस डा. दिलीप सिंह व प्रोफेसर एडी तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतें मिलने पर शनिवार की दोपहर राजकीय मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह व बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डा. एडी तिवारी ने नर्सेज हास्टल में चल रही मेस का औचक निरीक्षण किया। किचन में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। तैयार भोजन को ढक कर रखने का निर्देश दिया। भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार के निर्देश दिए। बिजली के दुरुपयोग को रोकने के लिए हॉस्टल के कमरों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएमएस ने बताया कि उन्हें कुछ जूनियर डाक्टरों व स्टाफ नर्सों ने शिकायत की थी, कि नर्सेज हास्टल की कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता खराब है। इस शिकायत पर निरीक्षण किया गया। बताया कि भोजन को चखकर देखा गया। दाल व सब्जी की गुणवत्ता में और सुधार के निर्देश दिए गए। मेस की कैंटीन में लंच व डिनर लेने वाले मेडिकल स्टाफ व जूनियर डाक्टरों को विशेष साफ-सफाई के साथ भोजन उपलब्ध कराने को कहा गया है। बताया कि बिजली के दुरुपयोग को रोकने के लिए नर्सेज हास्टल में आवंटित सभी कमरे को खुलवाकर चेक किए। कहीं पर भी बिजली के दुरुपयोग की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
लाइब्रेरी बंद होने की मेडिकल स्टूडेंट्स ने की शिकायत
तिर्वा(ब्यूरो)। मेडिकल कालेज के एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने शनिवार को मेडिकल कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य व सर्जरी विभाग के एचओडी डा. आईए अंसारी से शिकायत की। कहा कि एकेडमिक ब्लाक की सेंट्रल लाइब्रेरी बंद है। इस समस्या पर बाल रोग के प्रोफेसर एडी तिवारी मौके पर गए तो उन्हें सेंट्रल लाइब्रेरी का गेट बंद मिला। जानकारी करने पर पता चला कि लाइब्रेरियन रमेश यादव शनिवार को अवकाश लेकर कहीं गया है। बाद में उन्होंने चाबी मंगवाकर लाइब्रेरी खुलवाई।
विज्ञापन
डाक्टराें की अटेंडेंस रोज शासन व एमसीआई को दी जाएगी
तिर्वा (ब्यूरो)। राजकीय मेडिकल कालेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही जूनियर व सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकाें की ड्यूटी प्रतिदिन सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई दिल्ली) ने कड़े कदम उठाए हैं। डाक्टरों की अटेंडेंस सुनिश्चित करने के लिए एमसीआई ने खुद ही बायोमीट्रिक सिस्टम मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराया है। दिल्ली से सिस्टम का पूरा सामान एक ट्रक पर लोड होकर आया है। शनिवार से हर विभाग में उपकरण लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
सीएमएस ने बताया कि अगले सप्ताह से बायोमीट्रिक प्रणाली से डाक्टरों की उपस्थिति लगाई जाएगी। यह रिपोर्ट प्रतिदिन प्राचार्य, डीजीएमई, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व एमसीआई को भेजी जाएगी।