{"_id":"613ba3978ebc3ef96f0ed7fa","slug":"cmo-reached-chc-38-employees-were-not-seen-kannauj-news-knp651423185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ पहुंचे सीएचसी, 38 कर्मचारी नहीं दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ पहुंचे सीएचसी, 38 कर्मचारी नहीं दिखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा(कन्नौज)। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शुक्रवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा पहुंच गए। यहां 56 स्वास्थ्य कर्मियों में 38 अनुपस्थित थे। उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बदलते मौसम के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है। महकमे के कामकाज का हाल देखने के लिए सीएमओ डॉ. विनोद कुमार सुबह 9:30 बजे सीएचसी पहुंच गए। सामने सीएमओ को देख अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने सीएचसी में आने वाली हाई रिस्क प्रसूताओं और उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की पैथोलॉजी समेत ओपीडी का निरीक्षण किया। वितरण की जा रहीं दवाइयों को देखा।
अस्पताल आठ बजे का होने के बाद भी सभी कर्मचारी अस्पताल में न मिलने पर उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया। अनुपस्थित लोगों की बड़ी संख्या देख वह बिफर पड़े। उन्होंने सभी 38 लोगों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। चिकित्साधिकारी डॉ.राजन शर्मा ने बताया कि अस्पताल सुबह आठ बजे से दो बजे तक का है। इस मौके पर डॉ.शिवप्रकाश राजपूत समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।