फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Claims fail in summer, residents suffering due to power cut

Kannauj News: गर्मी में दावे फेल, बिजली कटौती से बाशिंदे बेहाल

Mon, 19 Jun 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 19 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Claims fail in summer, residents suffering due to power cut
कन्नौज। गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फेल हो गया है। शहर का शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां बिजली कटौती न हो रही हो। इससे बाशिंदों को परेशान उठानी पड़ रही है। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। दिन हो या रात ट्रिपिंग ने लोगों का सुकून छीन रखा है। इससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से निर्धारित शेड्यूल के दावे के उलट कन्नौज में बिजली कटौती लगातार जारी है। शहर में 24 घंटे की विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को भी निर्धारित कोटे की बिजली नहीं मिल रही है। शहर में 24 घंटे की जगह 15 से 18 घंटे विद्युत सप्लाई हो रही है जबकि तहसील मुख्यालय पर बमुश्किल 15 घंटे की सप्लाई हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार 10 घंटे की भी बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। पावर कॉरपोरेशन के अफसरों का तर्क है कि सप्लाई शेड्यूल के तहत ही दी जा रही है, लेकिन खपत ज्यादा होने से कई जगह से फॉल्ट की शिकायत मिल रही है, इसीलिए उस क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो रही है। हालांकि समय रहते मरम्मत करके सप्लाई कराई जा रही है। शहरी इलाके में सबसे ज्यादा कटौती सरायमीरा और तिर्वा रोड पर हो रही है। कलक्ट्रेट रोड का तो यह आलम है कि हर 10 मिनट में ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। यहां कलक्ट्रेट, विकास भवन, वन विभाग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कई दफ्तर और अफसरों के आवास हैं। इसके बाद भी बेतहाशा कटौती हो रही है।
विज्ञापन

-------------------
ग्रामीण इलाकों में कम हुआ लोड, बारिश की दुआएं
पिछले एक महीने से लगातार मक्का की सिंचाई के चलते जिले भर में तेजी से बिजली की खपत बढ़ गई थी, लेकिन विभाग के मुताबिक पिछले चार-पांच दिनों से मक्का की सिंचाई कम होने से ग्रामीण इलाकों का लोड घटने लगा है। गर्मी के चलते शहरी क्षेत्र में कूलर,एसी चलने से बिजली खपत बढ़ी है। विभाग के अफसर बारिश होने की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिम्मेदार बोले
एक्सईएन शादाब अहमद बताते हैं कि एक सप्ताह पहले तक रोस्टिंग हो रही थी, अब जब से नया शेड्यूल जारी हुआ है, उसी के मुताबिक सप्लाई दी जा रही है। लोकल स्तर से किसी तरह की कटौती नहीं हो रही है। फॉल्ट की शिकायत मिलने पर ही तात्कालिक रूप से सप्लाई बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed