फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   civic problem,kannauj,kannauj news

महिलाओं के लिए हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन सेवा बंद

Thu, 28 Jan 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic problem,kannauj,kannauj news
शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल में बना वन स्टाप सेंटर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मिशन शक्ति के इस काल में भी महिलाओं के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन सेवा बंद है। ऐसा पिछले एक साल से है। सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने व इनका निस्तारण करने के लिए यह सेवा शुरू की थी। सेवा बंद होने से महिलाओं की समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सपा सरकार में वन स्टाप सेंटर के माध्यम से 181-महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन सेवा की शुरुआत की गई थी। समस्याओं को सुनने के लिए चार महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। 181-महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन सेवा का मकसद पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय दिलाना था। 181 नंबर पर कॉल आने पर टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करती थी। जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिला को साथ लेकर आती थी। सभी बिंदुओं पर जांच करने के बाद महिला को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाता था। प्रोबेशन विभाग के कर्मी बताते हैं कि करीब एक साल से 181-महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन सेवा का बजट नहीं मिला है। वाहन में डीजल के लिए पैसे नहीं हैं। चालक को भी मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे यह सेवा करीब एक साल से बंद है। इससे टीम की सदस्य समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे मामलों में तुरंत पहुंचती थी वैन
शहर व ग्रामीण क्षेत्र की दुष्कर्म समेत दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, छेड़खानी, अभद्रता आदि मामलों से पीड़ित महिलाओं के 181-महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन सेवा में फोन करने पर महिला टीम की सदस्य मौके पर पहुंचती थीं। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाती थी। इससे पीड़ित महिला को जल्द न्याय मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed