{"_id":"615361598ebc3e09151df2ae","slug":"chori-kannauj-news-knp6550791127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरों के ताले तोड़ नकदी व जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरों के ताले तोड़ नकदी व जेवरात किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। ग्राम अतिराजपुर में चोरों ने बंद मकान से बयालिस हजार रुपए की नकदी समेत जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए।
ग्राम अतिराजपुर निवासी आयुष दीक्षित परिवार के साथ उन्नाव में रहते हैं। खेतों में आलू की बुवाई कराने के लिए पंद्रह दिन पहले गांव आ गए थे। हमेशा की तरह वह सोमवार की रात अपने चचेरे भाई सचिन दीक्षित के घर खाना खाकर सो गए। रात के किसी समय चोर मकान में घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर 42 हजार रुपए की नकदी, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिए। सुबह जब आयुष दीक्षित घर पहुंचे।
कमरों के ताले टूटे एवं सामान इधर उधर बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर एसआई संजेश कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। आयुष ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। बता दें कि आयुष दीक्षित उन्नाव में रहकर ठेकेदार के अलावा प्रापर्टी डीलर का कारोबार करते हैं। साथ ही वह गैस एजेंसी के संचालक भी है।