{"_id":"61350f618ebc3ebeb825bf19","slug":"chori-kannauj-news-knp6503820126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे में लगीं पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे में लगीं पांच टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर के सरायमीरा की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से सरेआम 10 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करने के लिए एसपी ने पांच टीमों का गठन किया है। यह टीमें पूरे दिन लोकेशन की तलाश में जुटी रहीं।
शहर के मुख्य मार्ग पर स्थिति पंजाब नेशनल बैंक शाखा में शनिवार दोपहर चोर कैश काउंटर से 10 लाख रुपए से भरा बैग उठा ले गए थे। दो घंटे के बाद कैशियर को इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी थी। चोरी की इस घटना के खुलासे के लिए एसपी प्रशांत वर्मा ने पांच टीमों का गठन किया है। इनमें स्वाट, सर्विलांस के अलावा कोतवाली पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।
एक टीम की जिम्मेदारी सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी को सौंपी गई है। इन टीमों ने शातिर चोरों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है। मुखबिरों के सहारे पुलिस शातिर चोरों की जन्म कुंडली कुण्डली तैयार करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज साफ करा कर चोरों की पहचान की जा रही है। उधर कोतवाल विकास राय का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
अगर चोरी के तत्काल बाद पुलिस को सूचना मिली होती तो पुलिस घेराबंदी कर सकती थी। दो घंटे से अधिक समय बाद पुलिस को जानकारी देने से चोर जिले को पार कर दूसरे जिले में प्रवेश कर चुके होंगे। इस दशा में चोरों को पकड़ना मुश्किल हो गया है।