फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Children aware rallying

बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक

Thu, 26 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 26 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Children aware rallying

सर्व शिक्षा अभियान के तहत अभिभावकों को प्रेरित करने

विज्ञापन
के लिए गुरुवार को जिला स्तरीय रैली सुबह दस बजे केके इंटर कालेज परिसर से निकाली गई।

सीडीओ उदयराज यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के बालक-बालिकाएं यूनिफार्म में बैनर, स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ लाइन में चल रहे थे। छात्रों ने कोई न छूटे अबकी बार, आया शिक्षा का अधिकार का उद्घोष कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

दोपहर बारह बजे से बीआरसी में आरटीई मेला लगाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी आईएएस और पीसीएस बन सकते हैं। बशर्ते शिक्षक नौकरी न मानकर शिक्षक और गुरु के रूप में शिक्षा प्रदान करें।

प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय नरायन सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक ही समाज में परिवर्तन ला सकता है। अच्छे समाज एवं बुरे समाज के निर्माण में शिक्षक द्वारा प्रदान की गई शिक्षा का बड़ा महत्व है। जिला समन्वयक जय सिंह ने स्कूल चलो अभियान रैली का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि अध्यापक समय से विद्यालय में उपस्थित होकर स्कूल में केवल शिक्षण कार्य करें। कहा कि कोई भी बच्चा छूटने न पाए। मेले का संचालन दिलीप यादव ने किया। मेले में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रघुराज सिंह बघेल ने भी विचार रखे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रामेंद्र पाल, सह समन्वयक सत्यपाल यादव, राजीव गंगवार, प्रवीण कुमार दीक्षित, जय सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed