{"_id":"595d37704f1c1b5d7e8b465f","slug":"child-s-death-due-to-broken-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे तार की चपेट में आने से बालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे तार की चपेट में आने से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
टूटे तार को दिखाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टूटे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। समधन के मोहल्ला गर्दाबाद निवासी बदरुद्दीन का 12 वर्षीय पुत्र अरबाज बुधवार को घर के बाहर खेल रहा था। रास्ते के किनारे लगे पोल के पास टूटे तार की चपेट में आने से तड़पने लगा। बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति कटवाई। बालक को गुरसहायगंज अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन
नगर पंचायत के चेयरमैन नकीम अहमद, पूर्व चेयरमैन सैय्यद अहमद सुल्तान, रफी अनवर, भाजपा के अफ्जालुर्रहमान हैकल, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी, सभासद पप्पू सिद्दीकी, पूर्व सभासद फैमीर हुसैन आदि ने बालक के घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग तार जुड़वा देता तो टल जाता हादसा
बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से समधन में एक बालक की मौत हो गई। इस मामले में लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को तार जोड़ने के लिए फोन पर सूचना दी गई थी। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बालक की मौत हो गई। मुस्तकीम, हाशिम, आलम, मजीद, इसरत, अय्याज ने कहा कि बीते मंगलवार को तार टूट जाने की सूचना बिजली विभाग के लाइन मैन व जेई को दी गई थी। लेकिन अनदेखी करने से हादसा हो गया। विभाग के जेई संतराम का कहना है कि तार टूटने की उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन