{"_id":"610597978ebc3e55747826c7","slug":"child-s-body-found-in-submersible-pit-kannauj-news-knp6435742106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल के गड्ढे में मिला बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल के गड्ढे में मिला बालक का शव
विज्ञापन
आशीष (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़िनी(कन्नौज)। शुक्रवार की शाम से लापता बालक का शव गांव के बाहर खेत में लगे सबमर्सिबल के गड्ढे में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या का शक जताया है।
सकरावा चौकी इलाके के ग्राम बझेड़ी निवासी रामवीर कठेरिया का बेटा आशीष उर्फ भानू (10) शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गया था। शनिवार को रामवीर की सूचना पर चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने तैराकों को बुलाकर अरिंद नदी में सर्च आपरेशन चलाया। आशीष का पता नहीं चल सका। शनिवार की शाम गांव के बच्चे जानवर चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। इन्होंने सत्यप्रकाश कठेरिया के खेत में लगे सबमर्सिबल के गड्ढे में आशीष का शव उतराते देखा। परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मां सरला देवी शव को देख बेसुध हो गईं। नाक से खून निकलने के निशान होने से परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गांव के लोगों से पूछताछ की गई। शाम होने से शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका।
तीन बहनों में इकलौता था आशीष
रामवीर खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। तीन बेटियां रंजना, हेमा, प्रिया हैं। आशीष इकलौता बेटा था। आशीष का शव मिलने के बाद सभी रो-रो कर बेहाल हो गए।