{"_id":"58bdaa394f1c1bd71adc3ff1","slug":"child-injured-by-a-police-jeep-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप से बालक घायल, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जीप से बालक घायल, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कांशीराम कालोनी के सामने यूपी 100 पुलिस जीप की टक्कर से बालक घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं बालक की मौत की अफवाह से भीड़ आक्रोशित हो उठी और पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया। दरोगा ने दुकान में घुसकर जान बचाई। घायल बालक को सौ शैय्या में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल के समझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
शहर की कांशीराम कालोनी निवासी ब्रजमोहन का बेटा आर्यन (10) सोमवार की शाम सड़क पार कर रहा था, तभी वहां से तेज रफ्तार गुजर रही यूपी 100 पुलिस गाड़ी से वह टकरा गया। हादसे के बाद पुलिस जीप को चालक भगा ले गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी दौरान किसी ने बालक की मौत की अफवाह फैला दी, जिस पर आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने एक परचून की दुकान में छिपकर जान बचाई। सूचना पाकर कोतवाल राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर बालक की स्थिति के बारे में डाक्टरों से पूछा। इसके बाद जाम लगाए लोगों को बताया कि आर्यन की स्थिति खतरे से बाहर है। हादसे को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन नगर के अंदर घुस आए, जिससे मुख्य मार्ग पर भी जाम लग गया। कोतवाल ने बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैरियर न होने से आएदिन हो रहे हादसे
छिबरामऊ। जीटी रोड पर कांशीराम कालोनी के सामने दो साल पहले पुलिस ने बैरियर लगवाए थे। देखरेख के अभाव में लोहे के बैरियर टूट गए। चोरों ने इनका लोहा काटकर बेच लिया। इस समय कालोनी के सामने फुटपाथ पर केवल एक खस्ताहाल बैरियर पड़ा है। बैरियर न होने से दिनभर कालोनी के सामने वाहन फर्राटा भरकर निकलते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि कांशीराम कालोनी के सामने बैरियर लगाने के अलावा ब्रेकर भी बनवाए जाएंगे।
सौरिख थाना क्षेत्र की थी पुलिस जीप
कांशीराम कालोनी के सामने जिस पुलिस जीप से बालक घायल हुए। वह सौरिख थाना क्षेत्र की थी। किसी घटना की सूचना पर वह छिबरामऊ आई थी। लोगों ने बताया कि रफ्तार तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बालक उछलकर दूर जा गिरा। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने वाहन को नहीं रोका और चालक तेजी से भगा ले गया। पुलिसकर्मियों के इस अमानवीय व्यवहार से भी लोग आक्रोशित नजर आए।