फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child death due to transpo

टेंपो पलटने से बालक की मौत

Mon, 24 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 24 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Child death due to transpo
बालक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हाईवे पर सोमवार को टेंपो पलट जाने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया है। टेंपो चालक के खिलाफ पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे के बाद करीब आधा घंटा जाम लगा रहा।

विज्ञापन


छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी सरदार सोनू सिंह कस्बा सरायं प्रयाग के महावीर मेला में ताला-चाभी आदि की दुकान लगाए है। सोमवार की दोपहर उसका इकलौता पुत्र अमन (10) अपने चाचा शिवम के साथ खाना देने आया था। इसके बाद दोनों टेंपो से सिकंदरपुर जा रहे थे। सरायं दौलत में हाईवे पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


टेेंपो के नीचे दब जाने से अमन की मौत हो गई, जबकि तालग्राम थानाक्षेत्र के नगला तारपार निवासी दिनेश, किदवई नगर निवासी अनुराग तिवारी, मोहल्ला रामगंज निवासी राजीव सविता की पत्नी रीता आदि घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सरायं प्रयाग चौकी प्रभारी राम खिलाड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टेंपो के नीचे दबे बालक का शव बाहर निकलवाया। इस दौरान हाईवे पर आधा घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पिता सरदार सोनू सिंह ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो जाने से उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल था। वह दो बहनों से बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed