फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhibramu me aliveted pul se iklega haiwagh

छिबरामऊ में एलिवेटेड पुल से निकलेगा हाईवे

Fri, 19 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
chhibramu me aliveted pul se iklega haiwagh
छिबरामऊ में जीटी रोड पर अभी जाम लगता है। - फोटो : KANNAUJ
अजय द्विवेदी
विज्ञापन

कन्नौज। नेशनल हाईवे को छिबरामऊ के बाहर से निकालने को लेकर किया गया व्यापारियों का विरोध रंग लाया। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने (एनएचएआई) नगर के आबादी वाले क्षेत्र में एलिवेटेड पुल को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हाईवे पर जिले की सीमा में तीन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) भी बनाए जाएंगे।

कन्नौज से कानपुर तक जीटी रोड चौड़ीकरण का काम एनएचएआई ने दिल्ली की जीआर-इंफ्रा कंपनी को सौंपा है। एनएचआई के परियोजना निदेशक गौरव गुप्ता ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होने वाला है। जिले की सीमा में छिबरामऊ में घनी आबादी में तीन भागों में एलिवेटेड पुल बनेगा। इसमें पहले भाग 560 मीटर लंबा पुल बनेगा। दूसरे भाग में 280 मीटर और तीसरे और अंतिम भाग में 960 मीटर एलिवेटेड पुल का निर्माण होगा। इसके अलावा जनपद की सीमा में गुरहायगंज-जलालाबाद, जलालपुर पनवारा बाईपास और जिला अस्पताल के आगे बहादुर क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कौन आरओबी कितना लंबा होगा
आरेओबी कुल लंबाई
गुरसहायगंज-जलालाबाद 67 मीटर
जलालापुर पनवारा 32 मीटर
बहादुरपुर 107.02 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed