{"_id":"5db204f68ebc3e015b67c174","slug":"chhibramau-and-akbarpur-dominated-in-block-level-competition-kannauj-news-knp5218811132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में छिबरामऊ व अकबरपुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में छिबरामऊ व अकबरपुर का दबदबा
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसडीएम गौरव शुक्ला।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के खेल मैदान पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छिबरामऊ व अकबरपुर के बच्चों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में छिबरामऊ पूर्वी के शाहिद प्रथम, नगला बरी के अभय राज द्वितीय व अकबरपुर के संदीप तृतीय, बालिका वर्ग में छिबरामऊ पूर्वी की नेहा प्रथम, अकबरपुर की नैंसी द्वितीय व मोहिनी तृतीय, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में छिबरामऊ पूर्वी के शाहिद प्रथम, सराय गोपाल के प्रांशू द्वितीय, कल्यानपुर के अनुपम तृतीय, बालिका वर्ग में छिबरामऊ पूर्वी की नेहा प्रथम, करमुल्लापुर की अंशिका द्वितीय व सराय गोपाल की मोहिनी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कल्यानपुर के सोनू प्रथम, कपूरपुर के अनुपम द्वितीय व रसूलपुर के विकेश द्वितीय, बालिका वर्ग में अकबरपुर की कीर्ति प्रथम, छिबरामऊ पूर्वी की नेहा द्वितीय व भीकमपुर की जया तृतीय, 400 मीटर दौड़ में कल्यानपुर के अनिकेत प्रथम व अकबरपुर के संदीप द्वितीय स्थान पर रहे।
वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में बिर्रा के विजय प्रथम, अकबरपुर के सचिन द्वितीय व बहादुरपुर के जीतू तृतीय, बालिका वर्ग में अकबरपुर की अंशिमा प्रथम, गिरधरपुर की गुंजा द्वितीय, कुंवरपुर बनवारी की मधु तृतीय, 200 मीटर दौड़ में घिलोई के प्रांशू प्रथम, बिर्रा के अजय द्वितीय, नगला दिलू के जितेंद्र तृतीय, बालिका वर्ग में अकबरपुर की खुशबू प्रथम, घिलोई की संध्या द्वितीय व गिरधरपुर की गुंजा एवं कसावा की गुलशन संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में बिर्रा के रामू प्रथम, अकबरपुर के मीनू द्वितीय व बहादुरपुर के जीतू तृतीय, बालिका वर्ग में कल्यानपुर की आकांक्षा प्रथम व अकबरपुर की अंशिमा द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में अकबरपुर के अभिषेक प्रथम, बिर्रा के विजय द्वितीय व रुद्रपुर जमामर्दपुर के सुमित तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में बिर्रा के रामू प्रथम, अकबरपुर के मीनू द्वितीय व फरीदपुर के दीपक तृतीय एवं बालिका वर्ग में अकबरपुर की शिवानी प्रथम, कल्यानपुर की आकांक्षा द्वितीय व गिरधरपुर की अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतिभाओं को तराशने का काम करें शिक्षक
छिबरामऊ। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए एसडीएम गौरव शुक्ला ने कहा कि बच्चों के अंदर तमाम प्रतिभाएं होती हैं। शिक्षक इन प्रतिभाओं का पहचान कर तराशने का काम करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की देखरेख में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे ने कहा कि जीत हार से महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना होता है। इस अवसर पर अनूप मिश्रा, प्रभात द्विवेदी, शशिकांत शुक्ला, विनोद मिश्रा, सुरेश शास्त्री, रमा मिश्रा, सत्येंद्र भूषण शुक्ला, प्रदीप दीक्षित, अशोक सविता, अरुणेश चतुर्वेदी, विनीत सक्सेना, चंद्रलता त्रिपाठी, आदेश यादव, विनोद राठौर, प्रभाकर शाक्य सहित तमाम शिक्षक व शिक्षकाएं मौजूद रहे।