फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhibaraamoo mein yuvak korona pojitiv, hadakamp

छिबरामऊ में युवक कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Mon, 11 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
chhibaraamoo mein yuvak korona pojitiv, hadakamp
कोतवाली में नगर का नक्शा देखते डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नौ मई को मुंबई से टेंपो से लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इस जानकारी पर नगर में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए। सड़कों से लेकर गलियों में सन्नाटा पसर गया। जिले में अब तक नौ लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव युवक मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज के गौसपुर गांव का रहने वाला है। वह बिरतिया में बुआ के यहां ठहरा था। उसे हाईवे के दूसरी ओर किदवईनगर मोहल्ले के खाली मकान में क्वारंटीन किया गया था। प्रशासन ने मोहल्ला किदवई नगर, सैयदबाड़ा और बिरतिया को हॉटस्पॉट बना दिया है। किदवई नगर के चारों तरफ एक किलोमीटर के दायरे को सील किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के मोहल्ला बिरतिया में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मुंबई से लौटने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार के घर मोहल्ला किदवई नगर में क्वारंटीन था। दोपहर को डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह कोतवाली पहुंच गए। इन अफसरों के पहुंचने से पहले पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी और नायब तहसीलदार सौरभ यादव भी कोतवाली पहुंच गए। डीएम ने नगर का ले-आउट (नक्शा) देखा। पालिका के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ शिव कुमार थापा और प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा को डीएम ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि हॉटस्पॉट एरिया में स्वास्थ्य, सफाई कर्मी के अलावा आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा किसी को जाने की इजाजत न दी जाए। हॉटस्पॉट के लोग घरों के अंदर रहें। पूरे एरिया को सैनिटाइज कराया जाएगा। आशा व स्वास्थ्य कर्मियों से एक-एक घर का सर्वे कराया जाएगा। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो परिवार की सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने किदवई नगर, सैयदबाड़ा और बिरतिया मोहल्ले के लिए जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिर्फ एक ही प्रवेश और निकास रहेगा। हॉटस्पॉट में स्वास्थ्य, सफाई कर्मी और खाद्य सामग्री लाने वाले को जाने दिया जाएगा। बाहर से आने वाले युवकों का पूल टेस्ट कराया जाएगा। इन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। अगर किसी के यहां होम क्वारंटीन के लिए जगह नहीं है तो उसे आश्रय स्थल में क्वारंटीन किया जाएगा। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन करेगी। किसी को बेवजह घर से नहीं निकलने दिया जाएगा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अफसरों का आदेश मिलते ही नगर पालिका की टीम ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी की देखरेख में बैरिकेडिंग में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed