फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chehare par muskaan lie kholeen dukaanen, chahal-pahal se raunak badhee

चेहरे पर मुस्कान लिए खोलीं दुकानें, चहल-पहल से रौनक बढ़ी

Wed, 20 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
chehare par muskaan lie kholeen dukaanen, chahal-pahal se raunak badhee
शहर में नई व्यवस्था के तहत एक तरफ की दुकानें खुलीं। दूसरी तरफ की बंद रहीं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रशासन ने बुधवार को लॉकडाउन के 57 दिन बाद रोस्टर के अनुसार शहरी और ग्रामीण बाजारों के दुकानदारों को दुकानें खोलने की छूट दे दी। दुकानदारों ने चेहरे पर मुस्कान लिए दुकानें खोलीं। तीन दिन दायीं और तीन दिन बायीं पट्टी की दुकानें खुलेंगी। पहले दिन सुबह से बाजारों में भीड़ दिखने लगी। शहर के बाजार में भीड़ उमड़ी। चहल-पहल से रौनक बढ़ गई। हॉटस्पॉट इलाकों में छूट नहीं दी गई। एसडीएम और सीओ निरीक्षण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन से बाजारों में सन्नाटा पसरा था। दवा और परचून की दुकानें चंद घंटे के लिए खुल रही थीं। इसी के चलते जरूरतमंद सुबह-शाम जरूरी सामान लेने के लिए निकलते थे। इसके अलावा पूरे दिन शहर व कस्बे के बाजारों में सन्नाट रहता था। बुधवार को रोस्टर के अनुसार दायीं ओर की मिठाई, समोसा, नमकीन, दालमोठ, रेडीमेड गारमेंट, वस्त्रालय, टेलरिंग, जूता, चप्पल, चश्माघर, स्टेशनरी, फर्नीचर, फोटोग्राफी, ज्वैलरी की दुकानें खुलीं। दूध, परचून, दवा की दुकानों को प्रतिदिन खुलने की अनुमति है। ये भी खुली हीं। इससे बाजार में रौनक लौट आई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन का पहरा भी रहा। दुकानों पर मास्क, सैनिटाइजर, पानी, साबुन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सरायमीरा, तिर्वा रोड, रेलवे रोड, मकरंदनगर, छोटे चौराहे, लाखन तिराहे, सब्जी मंडी, अजय पाल रोड आदि इलाकों में बाजार खुलने से चहल-पहल रही। कई दिन बाद बाजार खुलने से ग्राहकों की संख्या अधिक रही। इससे सामाजिक दूरी का नियम टूटता रहा। हालांकि
विज्ञापन

प्रशासन की चेतावनी के बाद कई दुकानों के बाहर साबुन और पानी की व्यवस्था दिखी। कई दुकानदार सैनिटाइजर भी रखे दिखे।
एसडीएम और सीओ ने बंद कराईं दुकानें
सदर एसडीएम शैलेष कुमार और सीओ श्रीकांत प्रजापति ने पुलिस बल के साथ शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दायीं ओर के अलावा बायीं ओर की भी दुकानें खुली मिलीं। अफसरों ने इन दुकानों को बंद करवा दिया। रोस्टर के अनुसार ही दुकानें खोलने के आदेश दिए। आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में रोस्टर के अनुसार बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है। रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर ही दुकानें खुलेंगी। लॉकडाउन के नियमों का पालन करना होगा। नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी हर कीमत पर बनी रहनी चाहिए।
-राकेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed