फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Checking drive revenue collected half million

चेकिंग अभियान में डेढ़ लाख राजस्व वसूला

Wed, 15 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 15 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Checking drive revenue collected half million
बिजली चेकिंग करते विद्युत विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
 बिजली चोरों को पकड़ने और बकाएदारों से वसूली करने के लिए बिजली विभाग ने शहर के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब एक लाख 50 हजार रुपये बकाया वसूला गया।
विज्ञापन


 उपखंड अधिकारी वीरभद्र सिंह ने अवर अभियंता दीपचंद, राजेश कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ शहर के मोहल्ला डाक बंगला रोड, देविनटोला व अंबेडकर नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कम रीडिंग मिलने पर खंभे से आई केबिल चेक की गई। इसमें पाया गया कि एक उपभोक्ता ने मीटर से पहले केबिल काटकर बिजली चोरी की। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसी तरह तीन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिल बकाया होने पर काट दिए गए। अवर अभियंता ने बताया कि 18 बकाएदारों के  कनेक्शन काटे गए है। इसमें एक लाख 50 हजार रुपये बकाया भी वसूला गया। अधिशासी अभियंता का कहना है कि बिजली चेकिंग अभियान डोर टू डोर शुरू किया जाएगा। उन्हें शिकायत मिल रही है कि उपभोक्ताओं ने मीटर से पहले लाइन बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे है। ऐसे उपभोक्ताओं से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed