फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cheating in the name of getting loans to farmers

किसानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी

Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of getting loans to farmers
सौरिख(कन्नौज)। दुधारू पशुओं के नाम पर लोन दिलाने में दो जिलों के किसानों से हजारों रुपये ठग लिए गए। दो साल से लोन न मिलने पर किसानों ने पैसों की मांग की तो गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामला तूल पकड़ने पर दुग्ध विकास विभाग के निरीक्षक ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कानपुर के कल्यानपुर थाना इलाके की आवास विकास निवासी नीरज शुक्ला दुग्ध विकास विभाग में निरीक्षक के पद पर वर्तमान में फतेहपुर तैनात हैं। 2019 में कन्नौज में तैनाती के दौरान नीरज शुक्ला की मुलाकात सकरावा निवासी युवक से हुई थी। युवक ने किसानों को दुधारू पशुओं के लिए लोन दिलाने के लिए कहा। नीरज का हवाला देकर युवक ने कन्नौज और फतेहपुर के किसानों से आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर अगस्त 2019 में 93 हजार रुपये ठग लिए। दो साल तक लोन न होने पर किसानों ने नीरज शुक्ला से रुपये दिलाने की मांग की। नीरज शुक्ला ने युवक से पैसे मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

नीरज ने कड़ाई की तो युवक ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अब नीरज ने सकरावा निवासी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नीरज का कहना है कि युवक ने उनके नाम का दुरुपयोग कर किसानों से ठगी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed