फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chayan

इंस्पायर अवार्ड के लिए 11 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Mon, 27 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
chayan
कन्नौज। केंद्र सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी के लिए पहली बार जनपद से परिषदीय विद्यालयों से 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। बच्चों में प्राथमिक स्तर से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए, नवाचारों को बढ़ाने के लिए, छोटे-छोटे प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक आशुतोष दुबे ने रविवार को बताया कि जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह के मार्गदर्शन से विज्ञान क्लब का गठन किया गया, जिसमें प्रत्येक ब्लाक से ब्लाक समन्वयकों का चयन कर पूरे जनपद के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक अभियान की तरह संचालित किया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि जनपद से पहली बार 313 नामांकन इंस्पायर अवार्ड के लिए किए गए। उसमें हमारे जनपद से पहली बार 11 छात्रों का चयन इस बार इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए किया गया है। इन सभी विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट निर्माण के लिए 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 2018 से अब तक जनपद कन्नौज के बेसिक शिक्षा विभाग से एक भी चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए नहीं हुआ था।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुर निगोह की समीक्षा, जूनियर हाईस्कूल भोरजपुर की मुस्कान, भवनियापुर के अनुरुद्ध, बनियानी की सोनिया, बिरोली की कुती, पूरन, मझापुरवा के अंकुश कुमार, सेंगरमऊ की शिवानी, भदौसी के प्रान्जुल,रामपुर की नन्दनी और उच्च प्राथमिक विद्यालय तालग्राम की साक्षी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed