फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaukee prabhaaree ke khilaaph vihip ne kiya pradarshan

चौकी प्रभारी के खिलाफ विहिप ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 Jun 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
chaukee prabhaaree ke khilaaph vihip ne kiya pradarshan
तालग्राम(कन्नौज)। ताहपुर में दो वर्गों के बीच झगड़े में विश्व हिंदू परिषद नेताओं ने चौकी प्रभारी अमोलर पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इन्होंने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी के आश्वासन पर सभी लौट गए। इसके बाद ताहपुर गांव पहुंच कर मन्नीराम के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

ताहपुर में चार दिन पहले मन्नीराम और नफीस के बीच झगड़ा हुआ था। मन्नीराम ने वर्ग विशेष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने मन्नीराम को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने विहिप जिलाध्यक्ष विक्रम त्रिपाठी से मदद की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष ने गांव पहुंच कर असलियत जानी। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर दो बजे थाने पहुंचे। चौकी प्रभारी अमोलर की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए नाराजगी जताई। बाद में थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब माने।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन मंत्री ओमजी, तालग्राम खंड प्रमुख अंशुल मिश्रा, पंकज, शिवम, कुलदीप, प्रदीप, पंकज समेत ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed