{"_id":"69a1e52f1c9f237c0d0cbf14","slug":"chargesheet-filed-in-court-against-nawab-singh-and-neelu-in-the-bhatha-robbery-case-kannauj-news-c-214-1-knj1007-145358-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भट्ठा लूट कांड में नवाब सिंह और नीलू के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भट्ठा लूट कांड में नवाब सिंह और नीलू के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल
विज्ञापन
कन्नौज। बहुचर्चित भट्ठा लूट कांड में पुलिस ने शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उसके भाई नीलू यादव समेत सात आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। आरोप पत्र एंटी डकैती कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष न्यायाधीश हरिप्रसाद की अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इसमें नवाब सिंह, नीलू यादव, सचिन यादव, सुरजीत यादव, प्रदीप यादव, विराट मौर्य और शिवम दुबे उर्फ सोमू के नाम शामिल हैं। इन आरोपियों ने 19 नवंबर 2023 को देवधरापुर के ईंट भट्ठे पर लूटपाट की थी। विशाल यादव ने घटना के दो साल बाद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे और लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने फायरिंग भी की और भट्ठे से 20 लाख रुपये की ईंट व 15 लाख का सामान लूट लिया। चाचा विपिन यादव की पल्सर बाइक भी लूटी गई और भट्ठे की चिमनी क्षतिग्रस्त कर दी गई। आरोपियों ने पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं होने दी थी। नवाब सिंह और नीलू के दुष्कर्म के आरोप में जेल जाने के बाद विशाल ने हिम्मत कर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
इस मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। सचिन यादव, प्रदीप यादव और शिवम उर्फ सोमू दुबे की तलाश जारी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यदि आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
नवाब सिंह यादव इस समय बांदा जेल में बंद है। उसका भाई नीलू यादव कौशांबी जेल में है। अन्य आरोपी सुरजीत यादव और विराट मौर्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी निशानदेही पर लूटी गई ईंटें भी बरामद हो चुकी हैं। यह मामला काफी समय से चर्चा में रहा है।
-- -- -- -