फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chadhava dekh bhadki dullan

चढ़ावा कम देख भड़की दुल्हन, समझाने पर मानी

Sat, 20 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
chadhava dekh bhadki dullan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ। बाइक पर बरात लेकर आया दूल्हा चढ़ाव में केवल एक साड़ी लाया तो दुल्हन भड़क गई और शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने 112 पर पुलिस को बरात बंधक होने की सूचना दी तो पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पंचायत बैठी और दुल्हन को चढ़ाव में जेवर व कई साड़ी का आश्वासन दिया तब वह शादी के लिए मान गई।
ग्राम पंथरा निवासी नरेश ने बेटी प्रीती की शादी भांजे जयवीर शाक्य पुत्र अवध बिहारी निवासी ररुआ के साथ तय की थी। गुरुवार रात जयवीर बाइक से बरात लेकर पहुंचा। चढ़ावे में केवल एक साड़ी देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। मान मनव्वल के बाद भी बात नहीं बनीं तो दूल्हे जयवीर ने 112 नंबर पर फोन बताया कि ग्रामीणों ने बरात को बंधक बना लिया है।
विज्ञापन

इस पर प्रेमपुर चौकी प्रभारी श्यामपाल सिंह और यूपी 112 पुलिस गांव पहुंची। सूचना पर भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शाक्य जीतू भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता कराने का आश्वासन देकर पुलिस को लौटा दिया। 24 घंटे तक पंचायत चली। इसमें चढ़ावा में जेवर के साथ कई साड़ी देने का आश्वासन दिया गया तब प्रीती ने शादी के लिए राजी हुई। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हो गईं। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वर व वधू पक्ष में चढ़ावा कम लाने पर अनबन हो गई थी। दोनों पक्षों ने समझौते की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed