फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaar saal se nahin karaee rangaee-putaee, pradhaanaadhyaapak nilambit

चार साल से नहीं कराई रंगाई-पुताई, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 13 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chaar saal se nahin karaee rangaee-putaee, pradhaanaadhyaapak nilambit
कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों में छापामारी के दौरान बीएसए को एक विद्यालय में चार साल से रंगाई-पुताई नहीं मिली। अन्य अनियमितताएं भी सामने आई हैं। इस पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। लापरवाही मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने गागेमऊ ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय टिकरा का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक अनुराधा सोनकर गैरहाजिर मिलीं। प्रधानाध्यापक कक्ष में ताला लगा हुआ था। प्रधानाध्यापक पंजिका, एमडीएम रजिस्टर प्रधानाध्यापक कक्ष में रखे होने से उपलब्ध नहीं हो सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक विद्यालय में कभी-कभार आती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चार वर्ष से रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिली। बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में प्राथमिक विद्यालय सरायमीरा नगर क्षेत्र में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच बीईओ जलालाबाद ओपी वर्मा को सौंपी गई। उन्हें एक सप्ताह के अंदर जांच कर आरोपपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नुनारी का निरीक्षण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक रेखा सिंह अवकाश पर थीं। विद्यालय में 29 छात्रों में से 10 उपस्थित मिले। बीएसए ने कम छात्र संख्या पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए दस दिनों का अल्टीमेटम जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नुनारी में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक कैकशा जहीर का 10 व 11 तारीख का अवकाश प्रार्थनापत्र मिला। 12 अक्तूबर का अवकाश प्रार्थनापत्र नहीं था। सहायक अध्यापक अर्चना पालीवाल उपस्थित मिलीं। शिक्षामित्र विमला यादव, मीरा देवी उपस्थित थीं। प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

समय परिवर्तन याद न कराने से फंस गईं प्रधानाध्यापक
प्राथमिक विद्यालय टिकरा में बीएसए के निरीक्षण के समय छात्रों से जब पूछा गया कि प्रधानाध्यापक किस समय आती हैं, इस पर बच्चों ने जवाब दिया कि वह रोजाना आठ बजे आ जाती हैं। अक्तूबर माह से स्कूल के समय में परिवर्तन हो गया है। अब स्कूल का समय सुबह नौ बजे से है, ऐसे में प्रधानाध्यापक आठ बजे क्यों आती हैं। बीएसए ने कहा कि बच्चों को सितंबर माह का टाइम याद कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed